Atal Pension Yojana Eligibility Criteria: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने भविष्य को लेकर चिंता न करता हो? लोग अपने आने वाले कल के लिए बचत करते हैं ताकि, उन्हें आगे चलकर आर्थिक दिक्कतें न हों। इसके लिए कोई बैंक में पैसा रखता है तो कोई किसी स्कीम में निवेश करता है आदि।
पर जिन लोगों के पास अधिक पैसे नहीं हैं वो आखिर कैसे बचत करें? इसका जवाब हो सकता है अटल पेंशन योजना में छोटा-छोटा निवेश करके। आप इस योजना में हर महीने बेहद छोटा सा निवेश करके अपने बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में और साथ ही जानेंगे कि क्या इस योजना से आप जुड़ सकते हैं या नहीं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता से लेकर बाकी चीजें जान सकते हैं...