Overnight Mutual Funds vs Savings Account: अक्सर लोग अपने अतिरिक्त पैसों को बैंक के सेविंग अकाउंट में ही पड़ा रहने देते हैं, जहां उन्हें महज 2.5 से 3 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलता है। लेकिन अगर आप इस पैसे पर बिना किसी बड़े जोखिम के थोड़ा बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं, तो 'ओवरनाइट म्यूचुअल फंड्स' एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।
ये म्यूचुअल फंड की एक ऐसी श्रेणी है जो सिर्फ एक दिन (24 घंटे) की मैच्योरिटी वाले सरकारी और बेहद सुरक्षित बॉन्ड्स में पैसा निवेश करती है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और अच्छी बात यह है कि सेविंग अकाउंट की तरह जब चाहें तब निकाला जा सकता है। आइए इस लेख में बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि यह फंड कैसे काम करता है।