फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

APY: क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज

Tue, 16 Sep 2025 06:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Atal Pension Yojana: नौकरी करने के साथ-साथ हर किसी के लिए अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक तौर पर सुरक्षित करने के लिए पहले से फाइनेंशियल योजना बनाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो 60 की उम्र के बाद आपको कई आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
Atal Pension Yojana: नौकरी करने के साथ-साथ हर किसी के लिए अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक तौर पर सुरक्षित करने के लिए पहले से फाइनेंशियल योजना बनाना जरूरी है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो 60 की उम्र के बाद आपको कई आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप रिटायरमेंट के बाद एक नियमित आय पाना चाहते हैं, तो आप केंद्र सरकार की अटल पेंशन योजना में निवेश कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक शानदार स्कीम है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2015 में की थी। इस योजना में निवेश करके आप 60 की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन पा सकते हैं। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। कई लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों का निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
 
विज्ञापन

2 of 5
क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
अटल पेंशन योजना में वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 40 साल के बीच है। स्कीम में आवेदन करने के बाद कितने रुपये का निवेश करना है यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस उम्र में इस स्कीम के साथ जुड़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
अगर आप 18 साल की उम्र में इस योजना में आवेदन करते हैं, तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना है। यह निवेश आपको तब तक जारी रखना है जब तक आपकी उम्र 60 साल की नहीं हो जाती है।  

काम की बात: क्या कोई पैसे उधार लेकर नहीं कर रहा है वापस? तुरंत करें ये काम

4 of 5
क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
60 की उम्र के बाद आपको हर महीने इस योजना के अंतर्गत 5 हजार रुपये की पेंशन मिलेगी। रिटायरमेंट के बाद के जीवन में इस स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली रकम आपका आर्थिक सहारा बनने का काम करेगी। 

PM Vishwakrma Yojana: क्या आपको भी जुड़ना है पीएम विश्वकर्मा योजना से? तो जानें क्या है आवेदन का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या आप भी करना चाहते हैं अटल पेंशन योजना में आवेदन? जानिए कौन-कौन से लगते हैं दस्तावेज - फोटो : Adobe Stock
अगर आप अटल पेंशन योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए। इस स्कीम में खाता खुलवाते समय आपको आधार कार्ड, बैंक अकाउंट, मोाबइल नंबर, पैन कार्ड या वोटर आईडी कार्ड आदि दस्तावेजों की जरूरत होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें