फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर बार-बार आ रहे पॉप-अप एड से हैं परेशान? इन आसान सेटिंग्स से तुरंत पाएं छुटकारा

Thu, 03 Sep 2026 04:11 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Remove Ads From Phone: कई बार ऐसा होता है कि लोग अपने मोबाइल पर बार-बार आ रहे पॉप एड्स से परेशान हो जाते हैं। बता दें आप अपने मोबाइल के सेटिंग में कुछ बदलाव करके इस पॉपअप विज्ञापन को रोक सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल पॉप अप एड्स बंद करें - फोटो : AI
Stop Pop Up Ads On Mobile: आज के समय में स्मार्टफोन बहुत से लोगों के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा बन गया है, जिसके बिना एक पल भी गुजारना मुश्किल लगता है। लेकिन कई बार जब हम अपने फोन पर इंटरनेट चला रहे होते हैं, तो अचानक से बार-बार स्क्रीन पर फालतू पॉप-अप एड्स आने लगते हैं। ये एड्स मोबाइल चलाने के अनुभव को काफी खराब कर देते हैं।

ये विज्ञापन न सिर्फ हमारे काम में रुकावट डालते हैं, बल्कि फोन की स्पीड भी धीमी कर देते हैं और कई बार खतरनाक वायरस का कारण भी बनते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि आप अपने फोन की कुछ आसान सेटिंग्स बदलकर आप कैसे इन विज्ञापनों को काफी हद तक रोक सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
गूगल क्रोम ब्राउजर की सेटिंग्स बदलें - फोटो : Adobe Stock
गूगल क्रोम ब्राउजर की सेटिंग्स बदलें
  • फोन पर आने वाले ज्यादातर विज्ञापनों का स्रोत हमारा इंटरनेट ब्राउजर होता है।
  • इसके लिए अपने फोन में गूगल क्रोम खोलें, सेटिंग्स में जाएं, 'साइट सेटिंग्स' पर क्लिक करें और वहां 'पॉप-अप और रीडायरेक्ट' को पूरी तरह से बंद कर दें।
विज्ञापन

3 of 5
वेबसाइट्स की नोटिफिकेशन्स करें ब्लॉक - फोटो : Adobe Stock
वेबसाइट्स की नोटिफिकेशन्स करें ब्लॉक
  • कई बार हम किसी वेबसाइट पर जाते हैं और गलती से 'अलाउ' पर क्लिक कर देते हैं, जिससे फोन पर लगातार फालतू नोटिफिकेशन आने लगते हैं।
  • क्रोम की सेटिंग्स में जाकर 'नोटिफिकेशन्स' विकल्प खोलें और उन अनजान वेबसाइटों की परमिशन को तुरंत हटा दें या ब्लॉक कर दें।

4 of 5
फोन में छिपे खतरनाक एप्स को अनइंस्टॉल करें - फोटो : Adobe Stock
फोन में छिपे खतरनाक एप्स को अनइंस्टॉल करें
  • कई बार कुछ थर्ड-पार्टी एप्स डाउनलोड करने के बाद फोन में अपने आप विज्ञापन आने लगते हैं।
  • अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर एप मैनेजर चेक करें, और किसी भी ऐसे संदिग्ध या अनजान एप को तुरंत डिलीट कर दें जिसे आपने खुद डाउनलोड नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्ले प्रोटेक्ट से स्कैन करें - फोटो : Adobe Stock
प्ले प्रोटेक्ट से स्कैन करें
  • एंड्रॉयड फोन में आने वाले विज्ञापनों और मैलवेयर से बचने के लिए गूगल प्ले स्टोर खोलें, प्रोफाइल पर क्लिक करके 'प्ले प्रोटेक्ट' विकल्प में जाएं।
  • यहां फोन को स्कैन करें ताकि कोई भी खतरनाक या विज्ञापन फैलाने वाला एप तुरंत पकड़ा जा सके और उसे अनइंस्टॉल कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें