Legal Liability Of Loan: आज के समय में अपने सपनों का आशियाना खरीदने के लिए कई लोग पति-पत्नी या परिवार के किसी अन्य सदस्य के साथ मिलकर ज्वाइंट होम लोन लेते हैं। बैंक से एक साथ मिलकर लोन लेना आसान तो होता है, लेकिन कई बार अचानक किसी अनहोनी या पार्टनर की मृत्यु जैसी गंभीर स्थिति में लोगों के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है कि अब आगे की ईएमआई कौन भरेगा।
सबसे पहले ये समझना जरूरी है कि किसी भी पार्टनर के मौत से बैंक लोन माफ नहीं करती है। इस तरह के वित्तीय संकट के समय बैंक के नियम क्या कहते हैं और परिवार को किन बातों की जानकारी होनी चाहिए, यह जानना हर लोन लेने वाले के लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में समझते हैं कि ऐसे हालात में लोन का भुगतान कैसे होता है।