फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग में 5 गलतियां जो अक्सर लोग करते हैं, आपके यहां भी हो सकता है इंदौर जैसा हादसा

Wed, 18 Mar 2026 11:09 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Safely Charge Electric Vehicle: इंदौर में इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे घर में रखे सिलिंडर भी फटे और उसके बाद खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की मौत हो गई। इसलिए इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान किन बातो का ध्यान रखना चाहिए, ये जानना जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Amar Ujala
EV Charging Safety Guidelines: क्या आपके पास इलेक्ट्रिक कार है? क्या आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर पढ़कर आप चिंता में तो जरूर पड़ सकते हैं। दरअसल, इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- LPG Gas Cylinder Rule: बुक करने के कितने दिन बाद आपको मिल जाना चाहिए गैस सिलिंडर? नियम जानें

दरअसल, इंदौर के बंगाली चौराहे के पास स्थित एक कॉलोनी में बुधवार भोर में एक मकान के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई। ये आग इतनी तेजी से फैली की आग घर में रखे गैस सिलिंडरों तक पहुंच गई जिससे एक के बाद एक धमाके हुए और खबर लिखे जाने तक 8 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हैं। इसलिए अगर आप भी अपनी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय कौन सी गलतियां नहीं करनी चाहिए। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Adobe Stock
इलेक्ट्रिक कार चार्ज करते समय कौन सी गलतियां करने से बचना चाहिए?

पहली गलती
  • अगर आप इलेक्ट्रिक कार चार्ज कर रहे हैं, तो उसके अंदर न बैठें
  • न बच्चों को बैठने दें और न ही खुद बैठें
  • जहां पर चार्जिंग कर रहे हैं, वहां आप मौजूद रहें
  • ऐसा न करें कि कार को चार्ज पर लगाकर आप कहीं चले जाएं
विज्ञापन

3 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Adobe Stock
दूसरी गलती
  • एक्सटेंशन केबल से चार्ज करने से बचें
  • कई लोग घर पर गाड़ी को चार्ज करते समय एक्सटेंशन केबल या एक्सटेंशन बोर्ड का इस्तेमाल करते हैं
  • इससे ज्यादा दबाव पड़ने से एक्सटेंशन केबल या बोर्ड गर्म हो सकता है और शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • इसलिए ये गलती न करें

4 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Adobe Stock
तीसरी गलती
  • इस बात को सुनिश्चित करें कि सामान्य स्विच या वायरिंग पर कार चार्ज न करें
  • ध्यान दें कि चार्जिंग सामान्य वायरिंग या नॉर्मल सर्किट पर न हो, क्योंकि ये दबाव नहीं झेल पाते जिससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है
  • इसलिए कोशिश करें कि 15ए का सॉकेट या वॉल बॉक्स लगवाकर ही कार चार्ज करें
विज्ञापन

5 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Adobe Stock
चौथी गलती
  • कार को अगर रात को चार्ज कर रहे हैं, तो पूरी रात चार्ज पर लगाकर न छोड़ें
  • कई लोग कार को चार्ज पर लगाकर खुद सोने चले जाते हैं
  • ऐसा करने से बचें और कार को अपने सामने ही चार्ज करें और ठीक से चार्जर हटाकर स्विच ऑफ जरूर करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान कई लोगों की मौत। - फोटो : Adobe Stock
पांचवीं गलती
  • आप जब भी कार चार्जिंग पर लगाएं, तो ये सुनिश्चित करें की कार चार्जिंग सुरक्षित जगह पर हो
  • जमीन पर अगर पानी फैला है तो चार्ज करने से बचें
  • बारिश वाली जगह पर चार्ज करने से बचना चाहिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें