Amarnath Yatra 2023 Registrations: देश दुनिया से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी (अमरनाथ) के दर्शन करने के लिए आते हैं। पौराणिक कथाओं की मानें, तो भगवान शिव ने माता पार्वती को यहीं पर अमर कथा सुनाया था। मान्यता कहती है कि यहां पर भगवान शिव साक्षात विराजते हैं। इसके अलावा यहां पर देवी का एक शक्तिपीठ भी है। ऐसे में इस स्थान का एक विशेष महत्व है।
अगर आप भी इस पवित्र जगह की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है। वहीं इसका समापन 31 अगस्त, 2023 को होगा। आप अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं अमरनाथ यात्रा की आवेदन प्रक्रिया क्या है?