फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business Ideas: इस बिजनेस से देश में कई लोग कर रहे बंपर कमाई, कम लागत में आप भी कर सकते हैं शुरू

Mon, 22 Dec 2025 05:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज हम आपको एलोवेरा फार्मिंग के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Aloe Vera Farming Business Ideas - फोटो : freepik
देश में कई किसान अब सिर्फ परंपरागत फसलों की ही खेती नहीं कर रहे, बल्कि औषधीय और हर्बल फसलों की ओर भी उनका रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इनमें कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको एक खास फसल की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके माध्यम से आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। इसमें आपको एलोवेरा की खेती करनी है।

एलोवेरा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे उगाने में लागत बेहद कम आती है और बाजार में इसकी मांग भी काफी रहती है। कॉस्मेटिक, आयुर्वेदिक दवाइयों, जूस और हेल्थ प्रोडक्ट्स में एलोवेरा का उपयोग किया जाता है। इस कारण एलोवेरा की खेती करने पर कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। आज के समय कई किसानों के लिए एलोवेरा की खेती एक लाभकारी बिजनेस मॉडल बन चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
Aloe Vera Farming Business Ideas - फोटो : Freepik.com
एलोवेरा की खेती की शुरुआत करना काफी आसान है। इसके लिए ज्यादा उपजाऊ जमीन की जरूरत नहीं होती और यह सूखी व कम वर्षा वाली जमीन में भी अच्छी तरह से उग सकता है। एलोवेरा की खेती करने में सिंचाई की जरूरत भी कम होती है। 

IRCTC: दिसंबर महीने में वैष्णो देवी का दर्शन कराने के लिए आईआरसीटीसी ने लॉन्च किया टूर पैकेज, जानें किराया
विज्ञापन

3 of 5
Aloe Vera Farming Business Ideas - फोटो : Freepik.com
ज्यादा सिंचाई करने से एलोवेरा के पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं। इस कारण इसको हल्की सिंचाई की जरूरत होती है। आप एक एकड़ जमीन पर करीब 10 से 12 हजार पौधों को लगा सकते हैं। ध्यान दें कि पौधों की जड़ों को लगाने से पहले मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालना फायदेमंद साबित हो सकता है। 

जानना जरूरी: घर की रजिस्ट्री कराते समय अगर इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो बचा सकते हैं खूब पैसे

4 of 5
Aloe Vera Farming Business Ideas - फोटो : Freepik.com
पौधा लगाने के 8 से 10 महीने के बाद एलोवेरा तैयार हो जाता है। पौधा लगाए जाने के बाद यह करीब 4 से 5 वर्षों तक फसल देता है। एक एकड़ एलोवेरा की खेती करने पर करीब 25 से 30 हजार रुपये तक की लागत आ सकती है। 

Mutual Fund: म्यूचुअल फंड कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किसमें मिलता है आपको सबसे ज्यादा रिटर्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aloe Vera Farming Business Ideas - फोटो : Freepik.com
इसकी खेती करने से आप करीब आप 80 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। वहीं अगले साल जब पौधे दोबारा पत्तियां देते हैं तो मुनाफा और बढ़ सकता है। आपको एक बार पौधा लगाना है, इसके बाद आपकी 4 से 5 वर्षों तक कमाई होती रहेगी। एलोवेरा की बिक्री करने के लिए किसानों को किसी कंपनी और प्रोसेसिंग यूनिट से संपर्क करना होता है।

Winter Bike Tips: ठंड में बाइक चलाना है खतरनाक! जरूर जान लें ये बातें नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें