फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Divorce Rule: क्या कामकाजी पत्नी को भी पति से गुजारा भत्ता पाने का अधिकार है? जानें तलाक से जुड़ा ये नियम

Fri, 12 Jun 2026 08:12 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Working Wife Alimony India: पति-पत्नी का अलग होना दोनों के परिवारों के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। तलाक की जब भी बातचीत होती है तो अक्सर ये देखने मिलता है कि लोगों के मन में ये भ्रम रहता है कि पत्नी अगर कमाती है तो गुजारा भत्ता नहीं मिलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
तलाक और गुजारा भत्ता - फोटो : AI
Divorce Maintenance Rules: पति-पत्नी के बीच तलाक या अलगाव किसी भी परिवार के लिए एक बेहद दर्दनाक और मानसिक रूप से तोड़ने वाला फैसला होता है। कानूनी पचड़ों के बीच अक्सर एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है कि क्या एक कामकाजी पत्नी भी अपने पति से गुजारा भत्ता यानी मेंटेनेंस पाने की हकदार है? 

आम लोगों में यह धारणा है कि अगर पत्नी खुद कमाती है, तो उसे पति से एक रुपया भी नहीं मिलेगा। लेकिन भारतीय कानून और सुप्रीम कोर्ट के 2020 का एक फैसला कुछ अलग ही कहानी बयां करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कानून इस पर क्या कहता है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या कामकाजी पत्नी को मेंटेनेंस मिल सकता है? - फोटो : Freepik
क्या कामकाजी पत्नी को मेंटेनेंस मिल सकता है?
  • कानूनन पत्नी का कामकाजी होना उसे गुजारा भत्ता पाने से पूरी तरह वंचित नहीं करता है।
  • अगर पत्नी की आय उसके अकेले के भरण-पोषण के लिए काफी नहीं है, तो वह कोर्ट में गुहार लगा सकती है।
  • अदालत देखती है कि क्या पत्नी तलाक के बाद भी वैसी ही जिंदगी जी पा रही है, जैसी वह अपने पति के घर में जीती थी।
विज्ञापन

3 of 5
कोर्ट किन बातों को ध्यान में रखकर फैसला सुनाता है? - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट किन बातों को ध्यान में रखकर फैसला सुनाता है?
  • अगर पति की सैलरी लाखों में है और पत्नी महज कुछ हजार कमाती है, तो कोर्ट पति को अंतर की राशि देने का आदेश दे सकता है।
  • अगर बच्चों की कस्टडी पत्नी के पास है, तो उनकी पढ़ाई और परवरिश का खर्च भी पति को ही उठाना पड़ता है।
  • सिर्फ उच्च शिक्षित होना मेंटेनेंस न देने का बहाना नहीं बन सकता, कोर्ट वास्तविक कमाई को ही मुख्य आधार मानता है।

4 of 5
किन परिस्थितियों में पत्नी को नहीं मिलता गुजारा भत्ता? - फोटो : Freepik
किन परिस्थितियों में पत्नी को नहीं मिलता गुजारा भत्ता?
  • अगर पत्नी खुद इतनी सक्षम है कि वह बिना किसी मदद के अपना आलीशान जीवन स्तर बनाए रख सकती है, तो याचिका खारिज हो सकती है।
  • अगर पत्नी बिना किसी ठोस या वैध कारण के अपने पति का घर छोड़कर अलग रह रही हो, तो वह भत्ते की हकदार नहीं होती।
  • अगर यह साबित हो जाता है कि पत्नी शादी के बाद किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में रह रही है, तो ऐसी स्थिति में भी पत्नी गुजारा भत्ता की हकदान नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम इंसान के लिए क्या है सबसे जरूरी सलाह? - फोटो : Freepik
आम इंसान के लिए क्या है सबसे जरूरी सलाह?
  • कोर्ट में दोनों पक्षों को अपनी संपत्ति और सही इनकम का हलफनामा देना अनिवार्य होता है, झूठ बोलने पर भारी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
  • अदालती चक्करों से बचने के लिए आपसी सहमति से एकमुश्त रकम तय करना ज्यादा बेहतर माना जाता है।
  • हर केस की परिस्थितियां अलग होती हैं, इसलिए किसी अच्छे फैमिली कोर्ट के वकील से अपने अधिकारों की सही जानकारी जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें