फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Property Tips: प्रॉपर्टी खरीदने से पहले जरूर चेक करें ये जरूरी कागज, वरना आपके साथ भी हो सकता है स्कैम

Fri, 12 Jun 2026 06:53 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Real Estate Scams: रियल स्टेट के फिल्ड अक्सर ही धोखाधड़ी की खबरें देखने को मिलती हैं। ऐसे में अगर आप भी प्रोपर्टी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको उस जमीन या फ्लैट से जुड़े कुछ कागज की जांच जरूर करनी चाहिए। आइए इस लेख में समझते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट
Property Buying Guide: जमीन, मकान या दुकान खरीदना किसी भी इंसान के जीवन का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला होता है। इसमें सिर्फ जिंदगी भर की कमाई ही नहीं लगती, बल्कि परिवार के भविष्य के सपने और भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। मगर आज के समय में रियल एस्टेट सेक्टर में जिस तेजी से जालसाजी, धोखाधड़ी और जमीनी विवाद के मामले बढ़े हैं, उसने आम खरीदारों की चिंता को बहुत बढ़ा दिया है।

अक्सर लोग प्रॉपर्टी की लोकेशन और चमक-दमक देखकर जल्दबाजी में सौदा कर लेते हैं, लेकिन कागजातों की सही समझ न होने के कारण बाद में कानूनी पचड़ों में फंस जाते हैं या अपनी जमा-पूंजी गंवा बैठते हैं। किसी भी प्रॉपर्टी को फाइनल करने या एडवांस पैसा (टोकन मनी) देने से पहले उसके कानूनी कागजात को बारीकी से जांचना ही स्कैम से बचने का एकमात्र तरीका है। आइए इस लेख में समझते हैं कि प्रॉपर्टी खरीदते समय आपको कौन से जरूरी कागजात जरूर चेक करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
रेरा और अप्रूवल चेक करना - फोटो : Adobe Stock
ओनरशिप और टाइटल डीड की जांच
  • चेन डीड - जमीन या मकान के पिछले सभी मालिकों के दस्तावेजों की पूरी शृंखला चेक करें, ताकि मालिकाना हक को लेकर कोई भ्रम न रहे।
  • मदर डीड- यह सबसे मुख्य दस्तावेज है जो साबित करता है कि वर्तमान में इस प्रॉपर्टी का असली मालिक कौन है और उसने इसे किससे खरीदा था।
  • अंगूठे और दस्तखत का मिलान - रजिस्ट्री के कागजात पर सरकारी मुहर, गवाहों के हस्ताक्षर और रजिस्ट्रार ऑफिस का पंजीकरण नंबर अच्छी तरह जांच लें।
विज्ञापन

3 of 5
document computer - फोटो : Adobe Stock
जमीन के कानूनी और सरकारी रिकॉर्ड
  • म्यूटेशन सर्टिफिकेट (दाखिल-खारिज) - सरकारी राजस्व रिकॉर्ड में प्रॉपर्टी नए मालिक के नाम दर्ज है या नहीं, यह म्यूटेशन पेपर से ही साफ होता है।
  • भारमुक्त प्रमाण पत्र (Encumbrance Certificate)- इस सर्टिफिकेट (EC) से पता चलता है कि प्रॉपर्टी पर कोई पुराना बैंक लोन, कानूनी विवाद या सरकारी बकाया तो नहीं है।
  • प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें- विक्रेता से पिछले कुछ वर्षों की हाउस टैक्स या प्रॉपर्टी टैक्स की रसीदें मांगें, जिससे यह तय हो सके कि कोई टैक्स बकाया नहीं है।

4 of 5
document new - फोटो : Adobe Stock
रेरा और अप्रूवल चेक करना
  • स्थानीय विकास प्राधिकरण (जैसे MDA, DDA आदि) द्वारा पास किया गया बिल्डिंग का नक्शा और लेआउट प्लान जरूर देखें।
  • अगर आप किसी बिल्डर से नया प्रोजेक्ट या फ्लैट खरीद रहे हैं, तो वह रेरा (RERA) के तहत रजिस्टर्ड होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • नए निर्माण में बिल्डर से कंप्लीशन सर्टिफिकेट और ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की मांग करें, जिसके बिना पजेशन अवैध माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आम इंसान भूलकर भी न करे ये गलतियां - फोटो : AdobeStock
आम इंसान भूलकर भी न करे ये गलतियां
  • जब तक सारे कागजात आपके वकील या किसी एक्सपर्ट द्वारा सत्यापित न हो जाएं, तब तक कोई भी बड़ा एडवांस पेमेंट न करें।
  • ध्यान रखें कि केवल 'बयाना' या 'एग्रीमेंट टू सेल' आपको प्रॉपर्टी का कानूनी मालिक नहीं बनाता, रजिस्ट्री जरूरी है।
  • कागजों के साथ-साथ खुद भी जमीन या फ्लैट पर जाकर देखें और आसपास रहने वाले लोगों से पूछें कि वहां कोई अवैध कब्जा या विवाद तो नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें