फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel Recharge Plans: 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये हैं एयरटेल के सबसे सस्ते प्लान्स, रिचार्ज कराने पर मिलेंगे ढेरों बेनिफिट्स

Sun, 13 Feb 2022 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
28 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स - फोटो : अमर उजाला
भारत में टेलीकॉम सेवाओं का आनंद उठाने वाले ग्राहकों की संख्या काफी अधिक है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते समय समय पर कई टेलीकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक प्लान्स और ऑफर्स लेकर आती रहती हैं। हालांकि, कुछ समय पहले ही कई टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में वृद्धि की थी। प्लान्स में बढ़ी कीमतों का बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ा रहा है। प्लान्स की कीमतों के बढ़ने के बाद भी कुछ ऐसे प्लान्स हैं, जिन्हें रिचार्ज कराकर आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एयरटेल के 28 दिनों की वैलिडिटी वाले सस्ते प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं। इन रिचार्ज को कराने पर आपका ज्यादा खर्चा भी नहीं होगा और आपको कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं एयरटेल के इन रिचार्ज प्लान्स के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
28 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स - फोटो : Istock

एयरटेल का 179 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में आपको कुल 28 दिनों की वैधता मिलेगी। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 2GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट मिल रहा है। इसके अलावा 300 SMS भी आपको प्लान में मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज कराने पर अमेजन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
विज्ञापन

3 of 4
28 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स - फोटो : Istock

एयरटेल का 265 रुपये का रिचार्ज प्लान

इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इस प्रीपेड प्लान को रिचार्ज कराने पर आपको रोजाना 1GB डाटा इंटरनेट उपयोग के लिए मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज कराने पर अमेजन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल मिल रहा है।
विज्ञापन

4 of 4
28 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल के सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स - फोटो : iStock

एयरटेल का 299 रुपये का रिचार्ज प्लान

इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत 299 रुपये है। इसको रिचार्ज कराने पर आपको इंटरनेट के लिए रोजाना 2GB की डेली डाटा लिमिट मिलेगी। इसके अलावा आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 SMS/Day भी मिलेगा। प्लान में आपको अमेजन प्राइम का मोबाइल एडिशन फ्री ट्रायल भी मिल रहा है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता 28 दिनों की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें