फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: ये है एयरटेल का सबसे किफायती प्लान, 1799 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही 365 दिनों की वैलिडिटी

Mon, 05 Sep 2022 04:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Airtel Recharge Plans - फोटो : Airtel
Airtel Recharge Plans: आज हम आपको एयरटेल के एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। इस प्लान में आपको 1799 रुपये के रिचार्ज पर पूरे एक साल की वैलिडिटी मिल रही है। अगर आप बार बार रिचार्ज कराने की झंझटों से आजादी पाना चाहते हैं। ऐसे में ये प्लान आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। एयरटेल के इस किफायती रिचार्ज प्लान में आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट भी मिलती है। इसके अलावा इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आप अनलिमिटेड कॉलिंग का भी लुत्फ उठा सकेंगे। देश में कई लोग एयरटेल के इस प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एयरटेल के इस किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Airtel Recharge Plans - फोटो : istock
एयरटेल के 1799 रुपये के इस रिचार्ज प्लान में आपको कुल 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान को अपने मोबाइल में रिचार्ज कराने के बाद आप अनलिमिटेड कॉलिंग का लुत्फ भी उठा सकेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Airtel Recharge Plans - फोटो : istock
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इंटरनेट उपयोग के लिए डाटा लिमिट भी मिलती है। इस प्लान में आपको 24GB इंटरनेट डाटा मिलता है। 

4 of 5
Airtel Recharge Plans - फोटो : istock
24GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 365 दिनों के लिए है। इस प्लान में आपको डेली डाटा लिमिट नहीं मिलती है। इंटरनेट डाटा लिमिट खत्म होने के बाद आप डाटा एड ऑन प्लान भी अपने मोबाइल में रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Airtel Recharge Plans - फोटो : Istock
इस प्लान में आपको मैसेजिंग के लिए 3600 SMS की सुविधा मिल रही है। 3600 SMS की वैलिडिटी कुल 365 दिनों के लिए होगी। वहीं बात अगर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की करें, तो इसमें आपको फ्री हेलोट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें