फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: 1799 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 365 दिनों की वैधता, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये बेनिफिट्स

Wed, 17 Aug 2022 10:30 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : Airtel
Airtel Recharge Plan: अगर आप एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एयरटेल के एक बेहद ही खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। एयरटेल के इस किफायती रिचार्ज प्लान में आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर एयरटेल यूजर्स इस प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराना पसंद नहीं करतें हैं और लॉन्ग वैलिडिटी के लिए किसी अच्छे प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में एयरटेल के जिस प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वह आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस किफायती रिचार्ज प्लान में आपको पूरे 365 दिनों की वैधता मिल रही है। इसके अलावा प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : Istock
एयरटेल के इस रिचार्ज प्लान की कीमत 1799 रुपये है। इस प्लान को अपने फोन में रिचार्ज कराने के बाद आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिल रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : Istock
इसके अलावा प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 24 GB इंटरनेट डाटा भी मिलता है। हालांकि, 24 GB इंटरनेट डाटा की वैलिडिटी कुल 365 दिनों के लिए है। इसमें आपको रोजाना डेली डाटा नहीं लिमिट नहीं मिलती है। 

4 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : iStock
एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको मैसेजिंग के लिए कुल 3600 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इन 3600 SMS की वैलिडिटी भी कुल 365 दिनों के लिए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
वहीं बात अगर दूसरे बेनिफिट्स की करें, तो इसमें आपको फ्री हेलो ट्यून और विंक म्यूजिक एप का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा है। अगर आप लॉन्ग वैलिडिटी के साथ किसी किफायती रिचार्ज प्लान की तलाश में हैं। ऐसे में एयरटेल का ये रिचार्ज प्लान आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें