फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel: अब डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से मिलेगी आजादी, एयरटेल के ये प्लान्स हैं खास आपके लिए

Wed, 25 Jan 2023 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : Airtel
देश में बड़े पैमाने पर लोग एयरटेल की टेलीकॉम सेवाओं का उपयोग करते हैं। देश में ज्यादातर टेलीकॉम यूजर्स 28 या 84 दिनों की वैधता वाले प्लान को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज कराना पसंद करते हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को रोजाना डेली डाटा लिमिट मिलती है। वहीं आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट की खपत काफी बढ़ गई है। ऐसे में कई बार रोजाना मिलने वाली डेली डाटी लिमिट भी कम पड़ जाती है। ऐसे में यूजर्स इंटरनेट का उपोयग नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी रोजाना खत्म होने वाली डेली डाटा लिमिट की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको एयरटेल के कुछ बेहद ही खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं। ये एयरटेल के डाटा एड ऑन प्लान्स हैं। इन्हें आप डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद अपने मोबाइल में रिचार्ज करा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock

एयरटेल का 19 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस डाटा एड ऑन रिचार्ज प्लान की कीमत 19 रुपये है। अगर आपके स्मार्टफोन में डेली डाटा लिमिट खत्म हो गई है। इस स्थिति में आप एयरटेल के इस प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
एयरटेल के इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 1 GB इंटरनेट डाटा मिल रहा है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिनों की है। इसमें आपको कोई दूसरा बेनिफिट नहीं मिलता है। 

Shaadi Mubarak Scheme: बेटी की शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ

4 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock

एयरटेल का 65 रुपये का रिचार्ज प्लान

एयरटेल के इस प्लान में आपको इंटरनेट उपयोग के लिए कुल 4 GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी आपके बेस प्लान तक रहेगी। डेली डाटा लिमिट ओवर होने के बाद आप इस प्लान को रिचार्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Airtel Recharge Plan - फोटो : istock
अगर आप भी रोजाना डेली डाटा लिमिट ओवर होने की समस्या से परेशान हैं। ऐसे में आप एयरटेल के इन प्लान्स को अपने स्मार्टफोन में रिचार्ज करा सकते हैं।

Bank Rules: क्या बंद पड़े बैंक अकाउंट से निकाले जा सकते हैं पैसे? जानें क्या कहता है बैंक का नियम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें