एयरटेल की गिनती देश की अग्रणी टेलीकॉम कंपनियों में की जाती है। अपने यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एयरटेल समय-समय पर कई रिचार्ज प्लान पेश करता रहता है। आज हम आपको एयरटेल के एक खास प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें महीनेभर की वैलिडिटी मिल रही है। एयरटेल का यह प्लान उन ग्राहकों के लिए काफी फायदेमंद है, जो नियमित रूप से इंटरनेट, कॉलिंग और ओटीटी का उपयोग करते हैं।
एयरटेल का यह प्लान अपनी कीमत, वैलिडिटी और मिलने वाले एक्स्ट्रा बेनिफिट्स की वजह से ग्राहकों को आकर्षित करने का काम करता है। एयरटेल के इस प्लान में न सिर्फ आपको रोजाना डेली डाटा लिमिट मिलती है, बल्कि इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग औस एसएमएस जैसे फायदे भी शामिल हैं।