देश में फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। आज के समय हवाई यात्रा केवल विलासिता नहीं, बल्कि समय की मांग और आवश्यकता बन चुकी है। एक समय था जब विमान में सफर करना एक बड़ा सपना होता था, वहीं आज यह लोगों के लिए यातायात का साधन बन चुका है। हवाई यात्रियों की संख्या में जिस तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है, वैसे वैसे एयरपोर्ट और उड़ान सुरक्षा से जुड़े आयामों में जटिलता और बारीकी आ रही है।
हवाई यात्रा करना सिर्फ टिकट खरीदने और सीधे विमान में बैठने जैसी आसान प्रक्रिया नहीं है। इसमें कई चीजें शामिल होती हैं। अगर आप पहली बार हवाई यात्रा करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए ताकि आने वाली दिक्कतों से आप बच सकें।