फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Purifier: बढ़ते प्रदूषण से हैं परेशान, तो घर ले आएं ये एयर प्यूरीफायर, जानें कितनी है कीमत

Fri, 02 Dec 2022 12:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Air Purifier - फोटो : Istock
Air Purifier: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में दिल्ली एनसीआर और देश के बाकी हिस्सों में प्रदूषण का प्रभाव काफी बढ़ चुका है। इस कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) काफी बढ़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण में सांस लेना काफी दूभर हो जाता है। इसके अलावा बढ़े हुए प्रदूषण में सांस लेने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी जन्म लेती हैं। वहीं इस दौरान बाहर निकलने पर आंखों में भी काफी जलन होती है। अगर आप भी सर्दियों के सीजन में बढ़े हुए इस प्रदूषण से काफी परेशान हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ शानदार एयर प्यूरीफायर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें खरीदकर आप अपने घरों के भीतर प्रदूषण के प्रभाव को काफी कम कर सकते हैं। बाजारों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल रहे इन एयर प्यूरीफायर में आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। ये घर के भीतर मौजूद एयर पॉल्यूटेंट को काफी आसानी से खत्म कर देते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Air Purifier - फोटो : Istock
बाजारों और ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर मिल रहे इन एयर प्यूरीफायर में आपको कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। ये घर के भीतर ह्यूमिडिटी को भी काफी अच्छे से मेंटेन करने का काम करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Air Purifier - फोटो : Istock
बाजारों में मिल रहे कई एयर प्यूरीफायर में आपको ग्रीन हेपा का फिल्टर का सिस्टम भी मिलता है। इस फीचर से घर के अंदर का वातावरण काफी फ्रेश हो जाता है। इसके अलावा ये हवा को ड्राई भी नहीं करते हैं। 

4 of 5
Air Purifier - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इन एयर प्यूरीफायर मशीनों में ऑटो मोड का फीचर भी मिलता है। ऑटो मोड फीचर के होने से ये आपके घर की एयर क्वालिटी के आधार पर अपने आप एडजस्ट हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Air Purifier - फोटो : Istock
वहीं बात अगर इनकी कीमतों की करें, तो ये आपको बाजारों या ई-कॉमर्स वेबसाइटों पर आसानी से 8 हजार रुपये तक की कीमतों पर मिल जाएंगे। वहीं ज्यादा बढ़िया एयर प्यूरीफायर को खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। 

जानना जरूरी: आपका सोशल मीडिया एप कभी भी हो सकता है हैक, डाटा की सेफ्टी के लिए करें ये जरूरी काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें