दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, नोएडा आदि कई जगहें इस समय प्रदूषण के चपेट में हैं। दिल्ली के विभिन्न जगहों पर एक्यूआई 500 के भयावह नंबर को पार कर चुका है। इससे कई लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं कई लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतें आ रही हैं। यह एक हेल्थ इमरजेंसी है। प्रदूषण के प्रभाव को रोकने के लिए सरकार की सभी तैयारियां फेल साबित हो रही हैं।
घर और बाहर दोनों जगहों पर प्रदूषण का बढ़ता स्तर लोगों को परेशान कर रहा है। अगर आप बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक खास तरह के डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको उपयोग में लाकर आप अपने घर के भीतर की हवा को साफ रख सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -