How to Prevent Cooler Motor From Burning: इन दिनों गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और बहुत से लोग इस जलती-चुभती गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर का सहारा ले रहे हैं। ज्यादातर लोग रातभर कूलर का इस्तेमाल तो करते ही हैं साथ ही सुबह में भी वो कूलर को चलने देते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह डर बना रहता है कि क्या रातभर बिना रुके कूलर चलाने से उसका मुख्य पंखे वाला मोटर गर्म होकर जल सकता है?
दरअसल, आधुनिक कूलर की मोटर को लंबे समय तक चलने के लिए ही डिजाइन किया जाता है, लेकिन लापरवाही बरतने या सही तरीका न जानने पर मोटर के फुंकने का खतरा जरूर बढ़ जाता है। आइए बेहद आसान शब्दों में समझते हैं कि रातभर कूलर चलाने का सही तरीका क्या है?