पंप बंद करके केवल पंखा चलाने का तरीका
- फोटो : Freepik
पंप बंद करके केवल पंखा चलाने का तरीका
जब आप कूलर का पानी बंद करके सिर्फ उसका फैन चलाते हैं, तो वह एक शक्तिशाली एयर सर्कुलेटर की तरह काम करता है। यह कमरे में मौजूद भारी हवा को बाहर धकेलता है और आपके शरीर के पसीने को तेजी से सुखाता है, जिससे उमस भरी गर्मी में भी आपको तुरंत राहत महसूस होती है। उमस वाले मौसम में कूलर चलाते समय पंप को सिर्फ 10 से 15 मिनट के लिए चलाएं ताकि घास गीली हो जाए, फिर पंप बंद करके एक घंटे तक केवल पंखा चलाएं, इस तरीके से कमरे की उमस नहीं बढ़ेगी।