गुजरात के अहमदाबाद से लंदन के लिए जा रही फ्लाइट फ्लाइट AI-171 टेक ऑफ करने के तुरंत बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गई। मेघानीनगर एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर है। एअर इंडिया के बयान के मुताबिक विमान में 242 यात्रियों सवार थे, जिसमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, एक कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। रॉयटर्स की मानें तो 100 से ज्यादा शवों को अस्पताल में लाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है मृतकों की संख्या में वृद्धि देखने को मिल सकती है।
क्या फ्लाइट हादसे में जिन लोगों की मौत हो जाती है उन्हें मुआवजा दिया जाता है? क्या मुआवजा एयरलाइन कंपनी द्वारा दिया जाता है या विमान कंपनी भी देती है? इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।