Agniveer Recruitment 2022: शहरों से लेकर गांवों तक के युवा देश सेवा करने की जरूर सोचते हैं, जिसके लिए वो सेना में भर्ती होते हैं। कुछ-कुछ समय बाद सेना में भर्ती निकलती है, और फिर काफी संख्या में युवा इसमें भर्ती होते हैं। लेकिन इस बार से ये प्रक्रिया पूरी तरह से बदल गई है। सरकार ने अब अग्निपथ योजना की शुरुआत की है। वहीं, भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती रैली के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। इसमें बताया गया है कि भर्तियां कब से खुलेंगी, चयन प्रक्रिया क्या होगी, क्या पात्रता होगी और क्या वेतन दिया जाएगा आदि। ऐसे में अगर आप भी देश की सेवा करना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे इस योजना के अंतर्गत सेना में भर्ती हो सकते हैं और एक अग्निवीर कहला सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में विस्तार से जानकारी ले सकते हैं...