EPFO Account Nominee: जब लोग पूरे महीने नौकरी करते हैं तब जाकर उन्हें सैलरी मिलती है जिससे उनके आज की जरूरतें पूरी हो पाती हैं और आने वाले कल के लिए लोग बचत भी कर पाते हैं। वहीं, नौकरीपेशा लोगों के नियमों के तहत पीएफ खाता भी खोला जाता है। भारत सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरी करने वाले लोगों के पीएफ खातों की देखरेख होती है।
पीएफ खाते में जमा पैसे एक तरह से बुढ़ापे के लिए होते हैं, लेकिन लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इन पैसों को नौकरी के बीच में भी निकाल सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि आपको अपने पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ना बेहद जरूरी है? शायद नहीं, लेकिन अगर आपने अपने पीएफ खाते में ई-नॉमिनेशन पूरा नहीं किया है तो इसे तुरंत करवा लें। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप अपने पीएफ खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप पीएफ खाते में नॉमिनी जोड़ने का तरीका जान सकते हैं...