फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar: भूलकर भी न बनवाएं इस तरह का आधार कार्ड, वरना हो जाएगा आमान्य

Thu, 17 Aug 2023 04:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
PVC Aadhaar Card Alert: आप देखेंगे तो आपको लगभग हर एक काम के लिए आधार कार्ड की जरूरत पड़ती ही होगी? बैंक में खाता खुलवाना हो, बच्चों का स्कूल/कॉलेज में दाखिला करवाना हो या फिर एक सिमकार्ड क्यों न खरीदना हो आदि। लगभग ज्यादातर कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। वहीं, अब तो लोग अपने पुराने आधार कार्ड की जगह पीवीसी आधार कार्ड बनवा रहे हैं। पीवीसी कार्ड के अपने कई फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपने बाजार से कोई पीवीसी आधार कार्ड बनवाया है, तो ये मान्य नहीं होगा? शायद नहीं, लेकिन ऐसा है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि ये कौन से पीवीसी आधार कार्ड हैं और इसको लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई की तरफ से क्या कहा गया। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
इस तरह के कार्ड न बनवाएं
  • शायद आप न जानते हों, लेकिन यूआईडीएआई की तरफ से पहले ही ये साफ कर दिया गया था कि अगर कोई आधार कार्डधारक अपने आधार कार्ड का पीवीसी कार्ड बाजार, जैसे- साइबर कैफे या किसी प्राइवेट सेंटर आदि से बनवाता है, तो ये अमान्य घोषित है।
विज्ञापन

3 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
  • यूआईडीएआई की तरफ से इस पर कहा गया था कि बाजार में तैयार किए गए पीवीसी आधार कार्ड मान्य नहीं होंगे। यूआईडीएआई के मुताबिक ऐसे पीवीसी कार्ड में सुरक्षा फीचर की कमी होती है। इसलिए आप बाजार से पीवीसी कार्ड बनवाने की जगह आधिकारिक वेबसाइट से इसे बनवा सकते हैं, क्योंकि ये पीवीसी कार्ड मान्य हैं।

4 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : Istock
वैलिड पीवीसी आधार बनवाने का तरीका:-

स्टेप 1
  • वैलिड पीवीसी आधार कार्ड बनवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना होगा
  • यहां पर आपको 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाकर 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
विज्ञापन

5 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • फिर आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है
  • साथ ही स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भी भरें
  • अब 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें
  • फिर आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को यहां दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आप देखेंगे, तो आपको अपने पीवीसी आधार कार्ड का प्रीव्यू दिखाई देगा
  • फिर ऑनलाइन 50 रुपये की फीस भरें
  • इसके बाद आपके पते पर एक सप्ताह के भीतर आपका वैलिड पीवीसी आधार कार्ड पहुंच जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें