फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों लोगों को आरबीआई का तोहफा: ईएमआई बाउंस होने पर भी बैंक नहीं ले पाएंगे जुर्माने पर ब्याज, जानें नया नियम

Sat, 19 Aug 2023 01:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : Amar Ujala
RBI New Rules: अगर आपने लोन लिया है और आप उसे नहीं भर पाए हैं, तो ऐसे में बैंक की तरफ से कई तरह के अलग-अलग चार्ज लगाए जाते हैं। ऐसे में इसका सीधा असर आपके कुल बकाया अमाउंट पर पड़ता है और फिर ये बढ़ते चला जाता है। इसी को लेकर अब भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने एक नया नियम बनाया है। दरअसल, इसके तहत लोन खातों में पेनल्टी और ब्याज दरों के खुलासे में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इस नए नियम के तहत कर्ज भुगतान न करने के मामलों में अब बैंक संबंधित ग्राहक पर सिर्फ पेनल चार्जेस यानी 'उचित' दंडात्मक शुल्क ही लगा सकेंगे। आप इस नियम के बारे में और विस्तार से अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : istock
आसान शब्दों में समझें नियम:-

नंबर 1
  • दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने लोन खातों पर पेनल्टी नियमों में बदलाव करते हुए आदेश दिया है कि, अब देश के बैंक और गैर-बैकिंग वित्तीय कंपनियां यानी एनबीएफसी 'ब्याज पेनल्टी' को आय बढ़ाने के तरीके के तौर पर इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। आप इसे आसान शब्दों में यूं समझ सकते हैं कि अगर कोई कर्जदार तय समय पर ईएमआई नहीं भर पाता है या फिर ईएमआई बाउंस हो जाती है, तो उस पर फाइन तो लगाया जा सकता है लेकिन उस फाइन पर ब्याज नहीं लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन

3 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : Istock
नंबर 2
  • नए नियम के मुताबिक, अगर किसी ग्राहक पर लोन के नियमों व शर्तों का अनुपालन न करने पर जुर्माना लगाया जाता है, तो उसे 'दंडात्मक शुल्क' के रूप में माना जाएगा। साथ ही दर में जोड़े जाने वाले अग्रिमों पर लगने वाले ब्याज का 'दंडात्मक ब्याज' के रूप में नहीं लगाया जाएगा। ऐसे में शुल्कों पर कोई अलग से ब्याज की गणना नहीं की जाएगी। हालांकि, इससे ऋण खाते में ब्याज चक्रवृद्धि की सामान्य प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी।

4 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : istock
इन दिन से लागू होगा नया नियम
  • आरबीआई के इस फैसले से करोड़ों लोगों को लाभ पहुंचेगा। वहीं, बात अगर इस नियम को लागू होने की तारीख की करें, तो ये दिशानिर्देश 1 जनवरी 2023 से प्रभावी होंगे यानी इस दिन से ये नए नियम लागू होंगे और सभी बैंकों को इसका पालन करना होगा।
विज्ञापन

5 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : iStock
किन्हें और क्या होगा फायदा?
  • आरबीआई के इस नियम के लागू होते ही उन ग्राहकों को फायदा होगा, जो ईएमआई भरने से चूक जाते हैं
  • ईएमआई न भरने वाले ग्राहकों पर बैंक की तरफ से मनमाने तरीके से पेनल्टी नहीं लगाई जा सकेगी
  • बैंक ने साफ कर दिया है कि जो पेनल्टी लगाई जाए, वो एक सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : istock
इन संस्थाओं पर लागू होगा नया नियम:-
  1. कमर्शियल बैंक
  2. सहकारी बैंक
  3. एनबीएफसी कंपनियां
  4. हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां
  5. एक्जिम बैंक
  6. नाबार्ड
  7. एनएचबी
  8. सिडबी
  9. एनएबीएफआईडी समेत अखिल भारतीय वित्तीय संस्थान।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईएमआई बाउंस पर आरबीआई का नया नियम - फोटो : iStock
कहां लागू नहीं होगा?
  • आरबीआई द्वारा जारी किया गया ये नियम क्रेडिट कार्ड, बाहरी वाणिज्यिक उधार और व्यापार क्रेडिट पर लागू नहीं होगा। ऐसे में इन सेवाओं से जुड़े ग्राहकों के लिए ये नया नियम नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें