फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बंगाल की जीत के साथ किसानों की भी होगी बल्ले बल्ले? इन लोगों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये

Tue, 05 May 2026 09:55 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana Will Increase Upto 9000 Rupees: अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपको सालाना 6000 की जगह 9000 रुपये मिल सकते हैं। क्योंकि भाजपा ने ये कहा था कि पश्चिम बंगाल में उनकी सरकार बनने के बाद वे ऐसा करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment Increase: देश में चलने वाली कई सारी योजनाओं में से एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये यानी सालाना कुल 6000 रुपये मिलते हैं।
  
पर क्या पश्चिम बंगाल के किसानों को अब 6000 की जगह सालाना 9000 रुपये मिलेंगे? ये चर्चा इसलिए तेज हो गई है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान एलान किया कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनती है, तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना मिलने वाली 6000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 9000 रुपये कर दिया जाएगा। तो चलिए जानते हैं क्या किसानों को किस्त बढ़कर मिलेगी या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
PM Narendra Modi - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या एलान किया था पीएम मोदी ने?
  • मिदनापुर में रैली के दौरान पीएम मोदी ने एलान किया था कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो केंद्र सरकार और राज्य सरकार मिलकर हर किसान को सालाना 9000 रुपये की राशि देंगे
  • ये राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचेगी
विज्ञापन

3 of 5
पीएम मोदी। - फोटो : Amar Ujala Graphics
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने डबल इंजन सरकार की बात भी की थी और इसके जरिए उन्होंने कहा था कि इससे किसानों को अधिक फायदा मिलेगा और बीच में दलालों की भूमिका खत्म हो जाएगी
  • ऐसे में अब सवाल है कि भाजपा के पश्चिम बंगाल में जीतने के बाद क्या ऐसा होगा?

4 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
क्या किसानों को मिलेंगे सालाना 9000 रुपये?
  • पीएम मोदी ने चुनाव के दौरान वादा तो किया था, लेकिन ये कहा जाए कि आज से ही किसानों को 9000 रुपये का लाभ मिलने लगेगा तो ऐसा नहीं है
  • शपथ ग्रहण के बाद आने वाले दिनों में हो सकता है कि सरकार इस पर फैसला ले और 23वीं किस्त के साथ ही ये राशि बढ़कर मिलने लगे
  • हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पश्चिम बंगाल के किसानों को कब से 9000 रुपये सालाना मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock
किन्हें मिलेगा 9000 रुपये का लाभ?
  • सालाना 9000 रुपये का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो पश्चिम बंगाल के हैं और जो पीएम किसान योजना से जुड़े हैं
  • इसके अलावा बाकी राज्यों को मिलने वाली राशि में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें