जब भी लोगों को यात्रा करनी होती है, तो लोग अपनी पसंद के हिसाब से अपने वाहन से, बस, ट्रेन या फिर हवाई जहाज की यात्रा में से किसी एक को चुनते हैं। लेकिन अगर बात भारतीय ट्रेन की की जाए तो रोजाना इससे लगभग लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। ट्रेन का सफर लोगों को खूब पसंद भी आता है। दरअसल, यात्रा के दौरान कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, शौचालय, खाने-पीने की व्यवस्था जैसी सुविधाएं लोगों की यात्रा को सुगम बना देती है। लेकिन कई बार लोग ट्रेन में कुछ चीजों की वजह से परेशान होते हैं, और वो हैं सह-यात्रियों की वजह से होने वाली दिक्कतें। लेकिन अब अगर रेल यात्रा के दौरान कोई यात्री किसी दूसरे यात्री की नींद में खलल डालता है, तो रेलवे इसको लेकर काफी सख्त हो गया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जो अगर आप ट्रेन में करते हैं तो आप पर कार्रवाई तक हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...