फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: चेक करें कहीं आप तो नहीं कर रहे हैं ये कुछ गलतियां, ब्लास्ट हो सकता है आपका एसी

Mon, 26 May 2025 01:04 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

AC Kin Karan Se Blast Hota Hai: अगर आप भी गर्मी से बचने के लिए एसी चलाते हैं तो आपको यहां पर कुछ बातें जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपका एसी ब्लास्ट हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
एसी क्यों ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
AC Using Tips In Hindi: गर्मी का मौसम आते ही लोगों को एसी चलाना पड़ता है क्योंकि बीते कुछ सालों से पारा इतना ऊपर जा रहा है कि गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया है। पंखे-कूलर तो इस जलती-चुभती गर्मी के आगे दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसलिए लोग एसी चलाते हैं, लेकिन एसी चलाने पर बढ़ता बिजली का बिल भी लोगों को परेशान करता है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आपकी कुछ गलतियों के कारण आपकी एसी ब्लास्ट तक हो सकता है।

इसलिए अगर आप भी एसी का इस्तेमाल करते हैं तो आपको वो बातें पता होना जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं किन गलतियों के कारण आपका एसी ब्लास्ट हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
एसी क्यों ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : AdobeStock
इन वजहों से ब्लास्ट हो सकता है एसी:-

लंबे समय तक चलाने से
  • जिस तरह से गर्मियां पड़ रही हैं, इससे बचने के लिए लोग एसी चलाते हैं। वहीं, कई लोग तो लंबे समय तक यानी पूरे दिन एसी चलाते हैं। ऐसे में जान लें कि लंबे समय तक एसी चलाने के कारण कंप्रेशर ओवरहीट हो सकता है जिसके कारण एसी ब्लास्ट कर सकता है। इसलिए एसी को बीच-बीच में कुछ समय के लिए बंद कर देना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
एसी क्यों ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : AdobeStock
गैस लीकेज का ध्यान रखना है जरूरी
  • आप अगर एसी चलाते हैं और उसमें से ठंडी हवा नहीं आ रही है तो हो सकता है कि आपके एसी की गैस लीक हो गई हो। यहां जान लें कि अगर एसी की गैस लीक हो जाती है और एसी चलता है तो इससे कंप्रेशर ओवरहीट हो जाता है जिसके कारण एसी ब्लास्ट हो सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें।

4 of 5
एसी क्यों ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
स्पेस रखें
  • अगर आप स्पिल्ट एसी इस्तेमाल करते हैं या फिर विंडो एसी। इस दौरान आपको ये ध्यान रखना है कि विंडो एसी जहां लगा हो उसके पीछे हवादार जगहो हो। अगर ऐसा नहीं है तो एसी से निकलने वाली हीट के कारण एसी ब्लास्ट कर सकता है। ठीक ऐसा ही स्पिल्ट एसी के आउटडोर को छत पर या खुली जगह पर लगाएं जिससे उसे हवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसी क्यों ब्लास्ट हो सकता है? - फोटो : Adobe Stock
एयर फिल्टर का साफ न होना
  • एसी के फिल्टर को अगर एसी की जान कहा जाए तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा, क्योंकि एसी के फिल्टर अगर गंदे हैं तो एसी बराबर कूलिंग नहीं कर पाता है। इससे एसी को नॉर्मल से ज्यादा समय तक चलना पड़ता है जिसका सीधा असर एसी के कंप्रेसर पर पड़ता है। इसलिए आप ऐसी गलती न करें और समय-समय पर एसी की सर्विस करवाते रहें या खुद भी आप एयर फिल्टर साफ कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें