Which ac mode is best for humidity: अप्रैल का महीना चल रहा है। गर्मी का सितम काफी बढ़ चुका है। आने वाले महीनों में गर्मी का असर और बढ़ेगा। इस भीषण गर्मी से राहत पाने का सबसे कारगर उपाय एसी है। गर्मियों के सीजन में कई लोग अपने घरों में एसी लगवाते हैं। एसी का उपयोग करने पर महज कुछ मिनटों में कमरा ठंडा हो जाता है। इससे शरीर को काफी राहत मिलती है। ऑफिस, स्कूल, अस्पताल, घर आदि जगहों पर एसी के लगे होने से आपकी कार्यक्षमता में भी वृद्धि होती है।
तकनीकी विकास के इस दौर में एसी भी काफी आधुनिक हो गए हैं उनमें कई नए फीचर्स आ रहे हैं, जो उन्हें ज्यादा ऊर्जा कुशल बना रहे हैं। यही नहीं अत्याधिक गर्मी से होने वाली बीमारियां जैसे हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन आदि कई बीमारियों से एसी हमें बचाता है।