फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: खरीदने जा रहे हैं नया एसी, तो जान लें 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में अंतर?

Sun, 04 May 2025 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बाजार में जब हम एसी खरीदने जाते हैं, उस समय एसी के कई तरह के मॉडल और विकल्प दिखाई देते हैं। बाजार में एसी खरीदते समय अक्सर लोग 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कंफ्यूज रहते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
गर्मियों के सीजन में तापमान बढ़ने से लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण लोग गर्मी से राहत पाने के लिए कई उपायों को अपनाते हैं। गर्मियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जैसे कि डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक भी काफी देखने को मिलती हैं। इस दौरान एसी की सेल काफी बढ़ जाती है। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। आज के समय एसी का इस्तेमाल केवल बड़े शहरों या अमीर लोग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि छोटे कस्बों और मध्यम वर्गीय परिवारों में भी इसकी मांग बढ़ी है। 

बाजार में जब हम एसी खरीदने जाते हैं, उस समय एसी के कई तरह के मॉडल और विकल्प दिखाई देते हैं। बाजार में एसी खरीदते समय अक्सर लोग 3 स्टार और 5 स्टार रेटिंग वाले एसी में कंफ्यूज रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
आज इस खबर के माध्यम से हम आपको 3 स्टार और फाइव स्टार रेटिंग में क्या अंतर होता है, उसके बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा इन दोनों में आपके लिए कौन सा एसी बेस्ट हो सकता है? वह भी जानेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
एसी खरीदते समय हम जो उस पर स्टार रेटिंग देखते हैं, उसे बीईई द्वारा दिया जाता है। यह भारत सरकार की एजेंसी है। अगर आपके एसी पर फाइव स्टार लिखा हुआ है, तो इसका मतलब है वह दूसरे एसी की तुलना में बिजली की खपत कम करता है और अधिक ऊर्जा दक्ष होता है।

PM Kisan Yojana: किन लोगों को सरकार देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? ऐसे करें स्कीम में आवेदन

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
अगर आप फाइव स्टार रेटिंग वाली एसी को खरीद रहे हैं, तो उसका उपयोग करने पर बिजली की बचत होगी। इससे हर महीने आने वाला बिजली बिल कम होगा, जिससे आपके पैसों की बचत होगी। अगर आप रोजाना 8 घंटे या उससे ज्यादा देर एसी का उपयोग करते हैं, तो इस स्थिति में आपके लिए 5 स्टार रेटिंग वाला एसी फायदेमंद साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
वहीं बात अगर 3 स्टार रेटिंग वाले एसी की करें, तो यह फाइव स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में बिजली की खपत थोड़ा ज्यादा करता है। अगर आप हर रोज 2 से 4 घंटे तक एसी का उपयोग करते हैं, तो आपके लिए 3 स्टार रेटिंग वाला एसी बेहतर विकल्प हो सकता है। 3 स्टार रेटिंग वाले एसी, 5 स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में थोड़े सस्ते होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें