फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Saving Tips: एसी चलाते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, कम आ सकता है बिजली का बिल

Sun, 04 May 2025 05:04 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भीषण गर्मी से बचने के लिए कई लोग एसी का उपयोग कर रहे हैं। मगर कई लोग एसी चलाने से बिजली के बढ़ते बिल से परेशान रहते हैं। आइए, इस लेख में चार ऐसे उपायों के बारे में जानेंगे, जिनसे आप एसी चलाकर भी बिजली का बिल कम कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
AC Tips: गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और देशभर में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इस भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर चलाना हमारी मजबूरी बन गया है। हालांकि, एसी के लगातार इस्तेमाल से बिजली का बिल भी तेजी से बढ़ता है, जो हम में से कई लोगों के लिए चिंता का विषय है। अच्छी खबर यह है कि कुछ स्मार्ट तरीकों को अपनाकर आप एसी से ठंडक का आनंद लेते हुए भी बिजली की खपत को काफी हद तक कम कर सकते हैं और अपना बिजली का बिल बचा सकते हैं।

यदि आप एसी चलाते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें, तो आप गर्मियों में होने वाली बिजली की भारी खपत को नियंत्रित कर सकते हैं। इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बिजली बिल की बचत कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
इन्वर्टर एसी खरीदें
अगर आप नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन्वर्टर एसी आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। सामान्य (नॉन-इन्वर्टर) एसी ज्यादा बिजली खींचते हैं। इसके विपरीत, इन्वर्टर एसी कमरे के तापमान के अनुसार अपनी कंप्रेसर स्पीड को एडजस्ट करते हैं। एक बार कमरा ठंडा होने पर ये कम पावर पर लगातार चलते रहते हैं। यह तकनीक बिजली की खपत को काफी कम कर देती है। 
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
एसी को रिमोट की बजाय स्विच से बंद करें
ज्यादातर लोग एसी बंद करने के लिए सिर्फ रिमोट का इस्तेमाल करते हैं। जब आप रिमोट से एसी बंद करते हैं, तो एसी पूरी तरह से बंद नहीं होता, बल्कि 'स्टैंडबाय मोड' में चला जाता है। इस मोड में भी एसी थोड़ी मात्रा में बिजली की खपत करता रहता है (जैसे डिस्प्ले, सेंसर आदि के लिए)। इसलिए, जब आप एसी का उपयोग नहीं कर रहे हों, तो एसी को रिमोट से बंद करने के बाद मेन पावर स्विच से भी बंद कर दें। यह बिजली की खपत को पूरी तरह से रोक देता है।

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
तापमान को 24-26 डिग्री सेल्सियस पर रखें 
जितना कम तापमान आप एसी में सेट करते हैं, कंप्रेसर को उतनी ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उतनी ही ज्यादा बिजली खर्च होती है। 18 या 20 डिग्री सेल्सियस जैसे बहुत कम तापमान पर एसी चलाने से बिजली का बिल बहुत तेजी से बढ़ता है। ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी के अनुसार 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान सेट करने से आपको आरामदायक ठंडक भी मिलती है और बिजली की खपत भी काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
एसी के साथ सीलिंग फैन भी चलाएं
एसी और सीलिंग फैन का साथ में इस्तेमाल करना बिजली बचाने का एक बहुत प्रभावी तरीका है। एसी ठंडी हवा नीचे फेंकता है, जो भारी होने के कारण फर्श के पास ठहर जाती है। सीलिंग फैन ठंडी हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाने में मदद करता है। ऐसे में एसी के कंप्रेसर पर कम लोड़ पड़ता है और बिजली की खपत कम होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें