AC Tips: इस साल देश में रिकॉर्ड गर्मी पड़ी है। इस कारण गर्मी के सीजन में बड़े पैमाने पर एसी की बिक्री हुई। गर्मी के सितम से निजात पाने के लिए लोगों ने एसी का खूब इस्तेमाल किया। हालांकि, गर्मी का सीजन अब जा चुका है और सर्दियां दस्तक दे रही हैं। हल्की-हल्की ठंड का एहसास अब होने लगा है। सर्दियों के सीजन में एसी की जरूरत हम लोगों को नहीं होती है। इस कारण कई लोग घरों में लगे एसी को पैक कर देते हैं।
अक्सर देखने को मिलता है कि कई लोग एसी की स्प्लिट यूनिट को तो पैक कर देते हैं वहीं बाहर के आउटडोर यूनिट को पैक नहीं करते हैं। हालांकि, सर्दियों में एसी को कवर करके रखना चाहिए या नहीं इसको लेकर लोग अक्सर सवाल करते हैं? आइए जानते हैं -