AC Ki Cooling Kaise Badhaye: गर्मी के सीजन में एयर कंडीशनर की मांग काफी ज्यादा होती है। इस दौरान एसी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि AC पहले जैसी ठंडक नहीं दे रहा होता है। इसके पीछे का एक आम कारण AC के एयर फिल्टर की नियमित सफाई न करना है। एयर फिल्टर जब गंदा हो जाता है, तो इससे हवा का प्रवाह बाधित होता है। इस कारण एसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं दे पाता है।