मानसून का सीजन अपने साथ गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, इस सीजन में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है। इस सीजन में घर में सीलन और फंगल स्मेल जैसी समस्याएं भी पैदा होती हैं। इसके अलावा बरसात के इस सीजन का असर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर भी देखने को मिलता है। अगर आप मानसून के सीजन में एसी का उपयोग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप बरसात के इस सीजन में एसी का ठीक ढंग से उपयोग नहीं करते हैं, तो आपका एसी खराब हो सकता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान बरसात के सीजन में एसी का उपयोग करते समय रखना चाहिए।