फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: एसी सर्विसिंग के नाम पर इंजीनियर आपके साथ कर सकता है धोखा, बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

Fri, 20 May 2022 01:28 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
AC Tips and Tricks: गर्मियों के सीजन में एसी और कूलर की डिमांड काफी बढ़ी है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग बड़े पैमाने पर अपने घरों में नए एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ ऐसे लोगों की संख्या भी काफी अधिक है, जो गर्मी से राहत पाने के लिए अपने पुराने एसी की सर्विसिंग कराते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि एसी की सर्विस करने के लिए जो इंजीनियर आता है। वो लोगों को भ्रामक जानकारी या एसी गैस लीक होने का झूठा हवाला देकर उनसे ज्यादा पैसे वसूलता है। हालांकि, कई मामलों में एसी का गैस लीक नहीं हो रहा होता। उसके बावजूद सर्विस इंजीनियर लालच में लोगों को बेवकूफ बना देते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे घरेलू तरीके के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप पहले ही जान सकते हैं कि आपकी एसी की गैस लीक हुई है या नहीं? आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
इसके लिए सबसे पहले आपको कूलिंग कंडेंसर को चेक करना होगा। वहीं एसी को चलाने के बाद उसके कूलिंग कॉइल को भी जरूर चेक करना चाहिए। चेक करते समय अगर कूलिंग कॉइल में बर्फ नहीं जम रही है। इस स्थिति में इस बात की ज्यादा संभावना है कि आपके एसी की गैस निकली नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
आपको ये पता होना चाहिए कि एसी में दो प्रकार की गैस होती है। पहली R32 और दूसरी R410। आज के समय ज्यादातर एसी में R32 गैस आ रही है। इसका कारण है कि ये ओजोन फ्रेंडली होती है। इसके लीक होने पर वातावरण को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता है।

4 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
वहीं अगर एसी सर्विस इंजीनियर कह रहा है कि आपके एसी की गैस लीक हो रही है। ऐसे में आप इसे गेज के द्वारा भी आसानी से चेक कर सकते हैं। ये कंप्रेसर वाल में लगा होता है। इससे गैस के प्रेशर को आप जांच सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
अगर आपके घर में इन्वर्टर एसी लगा हुआ है। इस स्थिति में उसके गैस का प्रेशर 150 नॉर्मल होता है। ऐसे में चेक करते समय अगर इतना प्रेशर आ रहा है, तो आपको गैस को दोबारा से रिफिल नहीं कराना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
AC Tips and Tricks - फोटो : Istock
अगर आपने अपने घर में नॉर्मल एसी को लगवा रखा है, तो उसका गैस प्रेशर 60-80 के बीच में होना ठीक माना जाता है। ऐसे में आपके घर में जब कभी कोई सर्विस इंजीनियर एसी को ठीक करने आए। उस दौरान आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें