फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: बरसात में एसी चलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना फूंक सकता है एसी

Thu, 06 Aug 2026 08:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Avoid AC Short Circuit Humidity: बरसात के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में आग लग जाती है। आइए इस लेख में यही समझते हैं कि वो कौन सी लापरवाही है, जिसकी वजह से एसी में आग लगने का जोखिम बढ़ जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
बरसाती मौसम में एसी कैसे चलाएं? - फोटो : Freepik
Monsoon AC Care And Maintenance Tips: बरसात के मौसम में उमस और चिपचिपाहट से राहत पाने के लिए लोग अपने घरों और ऑफिसों में एयर कंडीशनर का लगातार इस्तेमाल करते हैं। देखा जाए तो बरसात की उमस और चिपचिपाहट से बचने के लिए एसी सबसे अच्छा विकल्प है। मगर इसी दौरान आपकी छोटी-सी लापरवाही आपके महंगे एसी को हमेशा के लिए खराब कर सकती है। नमी और बारिश के इस मौसम में एसी की कार्यप्रणाली पर काफी असर पड़ता है, जिससे कई बार शॉर्ट सर्किट या कंप्रेसर जलने जैसी गंभीर समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपका एसी बिना किसी परेशानी के सही सलामत चले, तो इस मौसम में कुछ खास सावधानियां बरतना बेहद जरूरी होता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि बरसात के दिनों में एसी चलाते समय किन गलतियों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
नमी और बारिश के कारण एयर फिल्टर की समय पर सफाई न करना - फोटो : Freepik
नमी और बारिश के कारण एयर फिल्टर की समय पर सफाई न करना
  • बरसात के दिनों में हवा में नमी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, जिससे एसी के फिल्टर में धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया तेजी से जमने लगते हैं। 
  • अगर आप समय पर फिल्टर साफ नहीं करते हैं, तो कूलिंग कम हो जाती है और कूलिंग कॉइल पर बर्फ जमने से मशीन पर भारी लोड पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 5
बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान एसी चलाना - फोटो : Freepik
बिजली के उतार-चढ़ाव के दौरान एसी चलाना
  • बारिश और आंधी-तूफान के समय बिजली का आना-जाना और वोल्टेज का घटना-बढ़ना आम बात होती है।
  • ऐसे में बिना स्टेबलाइजर या बिना प्रिवेंटिव डिवाइस के एसी चलाना सीधे तौर पर सर्किट बोर्ड और कंप्रेसर को खतरे में डाल सकता है, जिससे अचानक स्पार्क होकर एसी फुंक सकता है।

4 of 5
आउटडोर यूनिट के आसपास पानी जमा होने - फोटो : Freepik
आउटडोर यूनिट के आसपास पानी जमा होने या कचरा फंसना
  • कई बार तेज बारिश के कारण एसी की बाहरी यूनिट के पास पानी भर जाता है या उसमें पत्ते व कचरा फंस जाता है।
  • पानी और कचरे के संपर्क में आने से आउटडोर यूनिट के मोटर या फैन में शॉर्ट सर्किट होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik

कमरे को बार-बार खोलने से बचें

  • एसी चलाते समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखने से कूलिंग बेहतर होती है।
  • यदि कमरे में लंबे समय तक लोग मौजूद हों, तो समय-समय पर थोड़ी देर के लिए वेंटिलेशन करना फायदेमंद हो सकता है।
  • इससे एसी की कार्यक्षमता भी बनी रहती है और कमरे की हवा का आदान-प्रदान भी हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें