फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Challan Check: कहीं आपकी गाड़ी पर भी तो नहीं कट गया है ई-चालान? जानें ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया

Thu, 06 Aug 2026 07:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Traffic Challan Check Online Guide: कई बार ऐसा होता है कि जब ऑनलाइन चालान कटता है तो कुछ लोगों के पास मैसेज नहीं आता है। ऐसे में लोगों का जब चालान कटता है तो उन्हें पता नहीं चलता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि कहीं आपकी गाड़ी का भी ऑनलाइन चालान नहीं कटा है।
विज्ञापन
1 of 5
ई-चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें - फोटो : AI
Traffic Challan Check Online Guide: सड़क पर गाड़ी चलाते समय यातायात नियमों का पालन करना हर चालक की जिम्मेदारी होती है, लेकिन कई बार अनजाने में या जल्दबाजी में ट्रैफिक नियम टूटने पर वाहन चालकों का ई-चालान कट जाता है। बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं चल पाता है कि उनकी गाड़ी पर कोई चालान कटा है या नहीं, जिसके कारण बाद में उन्हें भारी भरकम जुर्माना या कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

अब आपको ट्रैफिक पुलिस के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन ही अपनी गाड़ी का चालान चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है।
विज्ञापन

2 of 5
परिवहन विभाग के आधिकारिक 'परिवहन सेवा' पोर्टल पर जाना - फोटो : Adobe Stock
परिवहन विभाग के आधिकारिक 'परिवहन सेवा' पोर्टल पर जाना
  • अपनी गाड़ी का ई-चालान चेक करने के लिए सबसे पहले आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के आधिकारिक पोर्टल (echallan.parivahan.gov.in) पर जाना होगा। 
  • इसके बाद होमपेज पर दिए गए 'चेक चालान स्टेटस' के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिससे आप सीधे मुख्य पेज पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
गाड़ी का नंबर और जरूरी पहचान दर्ज करने की प्रक्रिया - फोटो : Adobestock
गाड़ी का नंबर और जरूरी पहचान दर्ज करने की प्रक्रिया
  • पोर्टल पर पहुंचने के बाद आपको अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा। 
  • इसके साथ ही सुरक्षा और पहचान की पुष्टि के लिए गाड़ी का चेसिस नंबर या इंजन नंबर के आखिरी पांच अंक दर्ज करने होते हैं, जिससे सिस्टम आपकी गाड़ी की सही जानकारी ढूंढ सके।

4 of 5
कैप्चा कोड भरकर चालान की पूरी स्थिति देखना - फोटो : Adobe Stock
कैप्चा कोड भरकर चालान की पूरी स्थिति देखना
  • सभी जरूरी जानकारियां सही-सही दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड सावधानीपूर्वक भरें और 'गेट डिटेल्स' के बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान कटा होगा, तो उसकी पूरी लिस्ट आपके सामने आ जाएगी, जिसमें तारीख, जुर्माने की रकम और कारण साफ-साफ दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट के जरिए सुरक्षित तरीके से चालान भरना - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट से चालान भरने का तरीका
  • अगर आपकी गाड़ी पर कोई चालान पेंडिंग है, तो आप पोर्टल पर दिए गए 'पे नाउ' के विकल्प पर क्लिक करके उसका भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। 
  • आप यूपीआई, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए सुरक्षित भुगतान करके रसीद डाउनलोड कर सकते हैं, जिससे भविष्य में किसी भी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें