AC Maintenance Tips: गर्मियों की भीषण तपिश और लू के थपेड़ों के बीच एयर कंडीशनर आज बहुत से लोगों के लिए बुनियादी जरूरत बन चुका है। मगर दिल्ली के विवेक विहार में हुए हादसे के बाद से लोगों के मन एसी के इस्तेमाल को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। बता दें कि बीते रविवार विवेक विहार में एक भीषण हादसा हुआ, जहां एसी ब्लास्ट होने की वजह से 9 लोगों की जान चली गई। इतना ही नहीं इस हादसे कई लोग घायल भी हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है।
तकनीकी जानकारों के मुताबिक एसी में कभी भी इस तरह के जानलेवा धमाके होने से पहले कुछ संकेत मिलते हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। मशीन फटने या आग पकड़ने से पहले कई ऐसे सूक्ष्म संकेत और चेतावनियां देती है, जिन्हें अगर समय रहते पहचान लिया जाए, तो एक बड़े हादसे को टाला जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।