फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: अगर आप भी हैं आयुष्मान योजना के लिए पात्र, तो जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन

Fri, 23 Feb 2024 01:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड पात्रता। - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Bharat Yojana: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं के जरिए पात्र लोगों को लाभ दिेए जाते हैं। वहीं, जरूरत पड़ने पर इन योजनाओं में समय-समय पर बदलाव भी किए जाते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई नई योजनाओं को भी सरकार लॉन्च करती है। इन सबके बीच एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसके अंतर्गत पात्र लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़कर लाभ लेना चाहते हैं, तो आपका योजना के लिए पात्र होना जरूरी है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इस आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके लाभान्वित हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड पात्रता। - फोटो : istock
ये लोग हैं योजना के लिए पात्र:-

अगर आप भी आयुष्मान योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो पहले ये जानना जरूरी है कि कौन इस योजना के लिए पात्र है और कौन नहीं। पात्रता सूची के मुताबिक वे लोग पात्र हैं...
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जिनके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड पात्रता। - फोटो : istock
  • जिसका मकान कच्चा है
  • जो दिहाड़ी मजदूर हैं
  • जो निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • जो लोग भूमिहीन व्यक्ति हैं आदि ये लोग योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड पात्रता। - फोटो : Istock
ये लाभ मिलता है
  • आयुष्मान योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं, उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इसके बाद कार्डधाररक इन्हीं कार्ड की मदद से योजना में पंजीकृत अस्पताल जाकर मुफ्त में पांच लाख रुपये तक का इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड पात्रता। - फोटो : pixabay
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप अगर योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र जाना है
  • वहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलकर अपने दस्तावेज दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है
  • फिर सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें