फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: क्या आप भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड? यहां जानें पात्रता सूची और आवेदन का तरीका

Fri, 26 Apr 2024 11:06 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि, शहरी क्षेत्रों में भी लोगों को योजना से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा रहा है। ऐसी कई योजनाएं हैं, जिनसे ये लाभ दिए जा रहे हैं और इन्हीं में से एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना है। इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पहले आपको ये चेक करना पड़ेगा कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र? - फोटो : istock
क्या आप योजना के लिए पात्र हैं?
  • अगर आप योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो पात्रता सूची के मुताबिक आपका पात्र होना जरूरी है। इसलिए अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं, अगर परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है, अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं, अगर आपके पास कच्चा मकान है, अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं, निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं आदि। तो फिर आप योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र? - फोटो : istock
लाभ क्या मिलता है?
  • आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सबसे पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। फिर इस कार्ड के जरिए कार्डधारक योजना में पंजीकृत अस्पतालों में अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसका पूरा खर्च सरकार उठाती है।

4 of 5
कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र? - फोटो : istock
आप आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
  • आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पहले अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र जाएं और यहां पर संबंधित अधिकारी से मिलें
  • अब अपने दस्तावेज उन्हें दें, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में पात्रता चेक होती है
  • सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन है आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र? - फोटो : istock
आवेदन के समय चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  • अगर आप इस योजना से जुड़ने के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको इस दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए। इनमें आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और एक मोबाइल नंबर शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें