Ayushman Card Documents List in Hindi: देश में चलने वाली कई तरह की योजनाओं से आप जुड़ सकते हैं। बशर्ते आप उस योजना के लिए पात्र हों। दरअसल, सरकार ने हर एक योजना के लिए पात्रता तय की हुई है जिसके जरिए जरूरतमंद और बाकी पात्र लोगों को लाभ मिल पाता है। इसी क्रम में एक योजना है आयुष्मान भारत योजना जिसका नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको पहले तो ये जानना होगा कि आप पात्र हैं या नहीं, लेकिन इसके अलावा अगर आप पात्र हैं तो आपको आवेदन के समय कुछ दस्तावेज चाहिए होंगे। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से दस्तावेज हैं जो आवेदन के समय चाहिए होते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...