फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: किन अस्पतालों में नहीं करवा सकते आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज? यहां कर लें चेक वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 03 Feb 2026 08:13 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Kis Hospital Mein Nahi Chalta: अगर आपने भी आयुष्मान कार्ड बनवा लिया है तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन आपको ये पता होना जरूरी हो जाता है कि आप इस आयुष्मान कार्ड से किस अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Free Treatment Hospital List: देश में कई तरह की अलग-अलग योजनाएं चल रही हैं जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जा रहा है। एक तरफ राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए योजनाएं चला रही हैं, तो वहीं केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।

इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जिससे मौजूदा समय में करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। दरअसल, इस योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और ये वही कार्ड है जिससे आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि वे कौन से अस्पताल हैं जिनमें आप आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज नहीं करवा सकते? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
क्या है आयुष्मान कार्ड का फायदा?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है
  • आप एक साल के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
किन अस्पतालों में नहीं करवा सकते मुफ्त इलाज?
  • आयुष्मान कार्ड से हर किसी अस्पताल में मुफ्त इलाज नहीं करवाया जा सकता है
  • जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं, सिर्फ वहीं मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है
  • इसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं जिनमें मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे पता करें पंजीकृत अस्पताल का?
  • सबसे पहले आपको योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाना है
  • फिर यहां पर आप पिन कोड भरकर अस्पताल का पता कर सकते हैं
  • आप जिला का नाम दर्ज कर भी पंजीकृत अस्पताल का पता लगा सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज किन अस्पतालों में करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • आयुष्मान कार्ड आप योजना की आधिकारिक आयुष्मान एप या योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in से बनवा सकते हैं
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • जान लें आयुष्मान कार्ड बनवाने के पैसे नहीं लगते हैं, क्योंकि ये पूरी तरह से मुफ्त है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें