फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड के फटने या चोरी होने पर क्या नहीं करवा सकते मुफ्त इलाज? जानें नियम

Tue, 05 Aug 2025 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card  Ke Gum Hone Par Kaise Muft Ilaaj Karenge: आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन अगर ये कार्ड चोरी हो जाए या फट जाए तो फिर मुफ्त इलाज कैसे करवाया जा सकता है?
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PM Ayushman Bharat Yojana: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं हैं और आप जिस योजना के लिए पात्र हैं उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मौजूदा समय में देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं जिनमें राज्य सरकारें अलग से और केंद्र सरकार अलग से योजनाएं चलाती है। लोग भी इन योजनाओं के जरिए लाभ प्राप्त करते हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।

इस योजना के जरिए उन लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आवेदन कर सकते हैं और मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना होता है और इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका आयुष्मान कार्ड चोरी या गुम हो जाता है या आपका आयुष्मान कार्ड फट जाता है तो आप कैसे इससे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का लाभ जान लें
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं। कार्डधारक अपने आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। ये इलाज मुफ्त में होता है और इसका खर्च सरकार उठाती है। सालाना लिमिट 5 लाख रुपये की होती है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
आयुष्मान कार्ड के चोरी या फटने पर क्या करें?
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना है, लेकिन अगर वो चोरी हो जाता है, गुम हो जाता है या किसी कारण वो फट जाता है आदि। ऐसे में भी कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। कोई भी अस्पताल ऐसी स्थिति में कार्डधारक का इलाज करने से मना नहीं कर सकता है।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज?

स्टेप 1
  • अगर आपका आयुष्मान कार्ड बना है और वो अगर चोरी या गुम आदि हो जाता है तो भी आप मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं
  • इसके लिए आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है जो आयुष्मान योजना में पंजीकृत है
  • आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में रजिस्टर्ड है, इसे आप चेक कर सकते हैं
  • आप योजना के इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर अस्पताल के बारे में जान सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड चोरी होने पर कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब जब आपको पता चल गया है कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल योजना में पंजीकृत है, तो आपको उसमें जाना है
  • यहां अस्पताल में बने हुए आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं और आयुष्माम मित्र से मिलें
  • इसके बाद जब वे आपसे आपका आयुष्मान कार्ड मांगे तो आप आयुष्मान कार्ड से अपना लिंक मोबाइल नंबर उन्हें बता सकते हैं
  • इससे आपकी पहचान का सत्यापन किया जाता है और सबकुछ सही पाए जाने पर आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें