Ayushman Bharat Yojana: बीमा, पेंशन, राशन, आवास, शिक्षा, रोजगार देने जैसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर सरकार सालाना ढेर सारा पैसा खर्च करती है। ये सब इसलिए ताकि गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंच सके। इसी कड़ी में एक योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना', जो एक स्वास्थ्य योजना है। इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनता है, जिसके बाद इसी कार्ड के जरिए कार्डधारक का मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज हो सकता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो पात्रता से लेकर आवेदन तक के बारे में यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं...