Aapki Beti Hamari Beti Yojana: देश में बेटियों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और उनको शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का संचालन हरियाणा सरकार कर रही है। इस योजना का नाम 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है'।
इस स्कीम को साल 2015 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग द्वारा पेश किया गया था। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में लाभार्थी को कई शानदार फायदे मिलते हैं। स्कीम के अंतर्गत सरकार एलआईसी में बेटी के नाम 21 हजार रुपये की राशि निवेश करती है। इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को ही मिलता है। योजना के अंतर्गत एलआईसी में जमा राशि को बेटियां 18 साल की उम्र के बाद निकाल सकती हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -