अगर यूं कहा जाए कि आधार कार्ड आज की जरूरत बन चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। लगभग हर एक काम के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है, और सभी चीजों से आधार कार्ड को लिंक भी किया जा रहा है। बैंक में खाता खुलवाना हो, केवाईसी करवानी हो, राशन कार्ड बनवाना हो, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हो, सरकारी या गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो, सब्सिडी लेनी हो और यहां तक कि एक सिम कार्ड लेने के लिए भी आधार कार्ड का पास में होना बेहद जरूरी है। बात अगर सिम कार्ड की ही करें, तो इसके लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। लेकिन आज के समय में जिस तरह से धोखाधड़ी बड़ गई है, ऐसे में कई लोगों के आधार कार्ड पर कई दूसरे लोगों ने भी सिम कार्ड ले रखा है। लेकिन इस बारे में आधार कार्डधारक को पता ही नहीं होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि कहीं आपके आधार कार्ड पर तो किसी ने मोबाइल नंबर जारी नहीं करवा रखा, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप ये कैसे जान सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...