फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की: गुम या चोरी हो गया है आधार कार्ड, तो तुरंत करें ये काम, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

Tue, 26 Apr 2022 03:42 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
आज के समय में हर किसी के पास काफी सारे दस्तावेज होते हैं, जिनकी जरूरत समय-समय पर पड़ती रहती है। जैसे- पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि। लेकिन बात जब आधार कार्ड की आती है, तो आज के दौर में ये जरूरत बन चुका है और इसमें कोई दो राय नहीं है। दरअसल, हमें लगभग सभी कामों के लिए आधार कार्ड की जरूरत होती है। सिम कार्ड खरीदना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सब्सिडी लेनी हो जैसे कई कामों के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। आधार कार्ड में 12 अंकों के एक यूनिक नंबर के अलावा कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। वहीं, ये बैंक खाते से भी लिंक होता है। इसलिए अगर कभी किसी का आधार कार्ड गुम या चोरी हो जाए, तो ऐसे में आधार कार्ड के गुम होने पर जरूरी है कि आप कुछ जरूरी कदम उठाएं। नहीं तो आपको चपत भी लग सकती है और आप किसी मुसीबत में भी पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
आधार हो गया है गुम, तो ऐसे करें डाउनलोड:-

स्टेप 1
  • आपका आधार कार्ड गुम या चोरी हो गया है, तो ऐसी स्थिति में आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले इस लिंक  https://uidai.gov.in पर जाना है।
विज्ञापन

3 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाकर आपको 'माय आधार' के विकल्प पर क्लिक करना है और फिर 'डाउनलोड' वाले ऑप्शन को चुनें। इसके बाद अपना 12 अंकों का आधार नंबर और सिक्योरिटी कोड यहां भरें।

4 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर को यहां दर्ज करना है। फिर 'सेंड ओटीपी' वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा। इसे यहां दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें। ऐसा करते ही आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
आधार गुम या चोरी होने पर तुरंत कराएं एफआईआर
  • कई लोगों के जब आधार कार्ड चोरी या गुम हो जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में वो लोग नया आधार डाउनलोड तो कर लेते हैं। लेकिन एफआईआर नहीं करवाते हैं। जबकि आधार के चोरी या गुम होने पर आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर आपको एफआईआर करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आधार कार्ड के चोरी या गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
इसलिए जरूरी है एफआईआर करवाना
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आधार के खोने पर एफआईआर क्यों करवाएं? तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आपके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल भी हो सकता है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप एफआईआर करवाएं, ताकि आपको कोई दिक्कत न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें