Aadhaar PAN Linking Last Date: ई-केवाईसी करवानी हो या लोन लेना हो, बैंक से जुड़ा कोई काम हो या फिर किसी अन्य तरह का काम तो इसके लिए हमें कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है जिसमें सबसे जरूरी हमारा आधार कार्ड और पैन कार्ड शामिल है। दरअसल, कई सारे कामों के लिए ये दोनों दस्तावेज जरूरी होते हैं।
जाहिर है आपके पास भी आधार कार्ड और पैन कार्ड तो होगा ही, क्योंकि ये जरूरी दस्तावेजों में से एक है। पर क्या आप जानते हैं अगर आपका पैन कार्ड 1 अक्तूबर 2025 से पहले बना है, तो आपको अपने आधार-पैन कार्ड को लिंक करवाना होगा? इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 है। इस तारीख तक पैन-आधार लिंकिंग न करवाने पर 1 जनवरी 2026 से पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कैसे आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इसका प्रोसेस चेक कर सकते हैं...