कोरोना वायरस महामारी ने लगभग पूरी दुनिया को परेशान किया, और मौजूदा समय में भी इसका कहर जारी है। कोरोना की वजह से आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान रहा। किसी की नौकरी चली गई, तो किसी के पास खाने तक के पैसे नहीं थे। ऐसे में सरकार ने देश के गरीब और मधय्म वर्ग के लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना की शुरुआत की थी, जिसे अब सितंबर 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि, कई लोगों के पास राशन कार्ड होने के बावजूद भी वो इस सेवा का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि उनका राशन कार्ड उनके गृह नगर का था और वो काम दूसरे राज्य में कर रहे हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने 'वन नेशन वन कार्ड' की शुरुआत की। हालांकि, इसके लिए आपको अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना जरूरी है। अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो चलिए हम आपको इसके ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...