फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar News Rule: खुशखबरी! 1 जुलाई से फ्री हो जाएगी आधार से जुड़ी ये सर्विस, अभी लगते हैं पूरे 75 रुपये

Tue, 23 Jun 2026 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aadhaar Se Link Email Id Ko Kaise Muft Mein Update Kare: अगर आप भी आधार कार्डधारक हैं तो आप भी अपनी ईमेल आईडी को 1 जुलाई 2026 से घर बैठे अपडेट करवा पाएंगे जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में ईमेल आईडी कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Amar Ujala AI
Aadhaar Card Update: आधार कार्ड की जरूरत हमें लगभग हर एक काम के लिए पड़ती है। फिर चाहे वो सरकारी काम हो या गैर-सरकारी काम आधार की जरूरत कई कामों के लिए रहती है। वहीं, आधार में कई चीजें अपडेट करवाने के पैसे भी लगते हैं।

जैसे- नाम से लेकर मोबाइल नंबर और एड्रेस आदि के लिए आपको शुल्क देना होता है। पर क्या आप जानते हैं कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा एक सर्विस को अगले 6 महीने के लिए मुफ्त कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में ईमेल आईडी कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
UIDAI की तरफ से कौन सी सर्विस मुफ्त की गई है?
  • दरअसल, यूआईडीआई की तरफ से ये घोषणा की गई है कि आधार कार्डधारक अपने आधार में ईमेल आईडी को मुफ्त में अपडेट करवा सकेंगे
  • अगले 6 महीनों के लिए इस सुविधा का लाभ आपको मिलेगा
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में ईमेल आईडी कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कब से कब तक मुफ्त रहेगी सर्विस?
  • UIDAI के मुताबिक, आधार में जन्मतिथि को अगले 6 महीनों तक मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा
  • 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक ईमेल आईडी को आधार में मुफ्त में अपडेट करवाया जा सकेगा 

4 of 5
आधार कार्ड में ईमेल आईडी कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
अभी कितना शुल्क लगता है?
  • मौजूदा समय में अगर आपको आधार में ईमेल आईडी अपडेट करवानी है
  • तो इसके लिए आपको जीएसटी सहित 75 रुपये का शुल्क देना होता है
  • पर 1 जुलाई से ये सुविधा आपको मुफ्त में मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में ईमेल आईडी कैसे मुफ्त में अपडेट करवाएं? - फोटो : Adobe Stock
इस बात का ध्यान रखें:-
  • ईमेल आईडी अपडेट करवाने की सुविधा सिर्फ आधार मोबाइल एप पर ही मिलेगी
  • अगर आप आधार की एप से ईमेल आईडी अपडेट करते हैं, तो ये मुफ्त में होगा
  • पर अगर आप अन्य माधयम से करते हैं तो इस पर शुल्क लागू हो सकता है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें